google-site-verification=bXggfW-xhgcaGfncp5P0s3GqJbEEeHi6y545dLUDF4U

UTTARAKHAND : चाची बता रही थी सही राह, भतीजे ने बेरहमी से गला रेत डाला

Share this post on:

हल्द्वानीः हल्द्वानी में भतीजे ने बेहद खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। भतीजे ने अपनी सगी चर्चा की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति विवाद चल रहा है, जिसके चलते भतीजे ने चाची की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर डाली।

मामला कुलियालपुर का है, जहां गुप्ता परिवार रहता है। जानकारी के अनुसार गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। गौरव गुप्ता की चाची विवाद को सुलटाने का प्रयास कर रही थी। उसकी चाची कुसुम गुप्ता से गौरव इसी बात से नाराज था। इसके चलते ही वो पिछले तीन दिनों से घर से गायब था।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह यानी आज गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर में पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान कुसुम गुप्ता के पति दूध लेकर लौटे तो उसने देखा कि गौरव गुप्ता उनकी पत्नी कुसुम गुप्ता का गला रेत रहा था। उनके हल्ला मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। कुसुम गुप्ता के पति ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कुसुम गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। कुसुम गुप्ता को डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। आरोपी गौरव गुप्ता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *